Gupta Tours & Travels

गुप्ता टूर्स एंड ट्रैवल्स · मुंबई

मुंबई में कैब बुकिंग और टैक्सी सेवा

एयरपोर्ट जाना हो, शहर में दिन भर के काम हों, या पुणे, नासिक, शिर्डी जैसी आउटस्टेशन यात्रा - ड्राइवर के साथ साफ़-सुथरी AC गाड़ी आपके दरवाज़े पर। हमारा ऑफ़िस गोरेगाँव (पश्चिम) में है और बुकिंग 24 घंटे, सातों दिन चलती है।

कैब बुक करें

हमारी सेवाएँ

  • मुंबई एयरपोर्ट (T1, T2) और नवी मुंबई एयरपोर्ट पिकअप-ड्रॉप
  • लोकल कार किराया - 4 घंटे/40 किमी और 8 घंटे/80 किमी
  • आउटस्टेशन कैब - वन वे और राउंड ट्रिप
  • शादी, इवेंट और ग्रुप के लिए कई गाड़ियाँ
  • कंपनियों के लिए कॉर्पोरेट कार सेवा, GST बिल के साथ

गाड़ियाँ

डिज़ायर और ऑरा सेडान, होंडा सिटी, अर्टिगा, XL6, इनोवा क्रिस्टा, कैरेंस, 12 और 17 सीट टेम्पो ट्रैवलर और बस। हर गाड़ी के साथ वेरिफ़ाइड ड्राइवर।

कहाँ से पिकअप

पूरा मुंबई - अंधेरी, गोरेगाँव, मलाड, बोरीवली, बांद्रा, दादर, पवई, घाटकोपर, दक्षिण मुंबई - और ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, मीरा रोड।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कैब कैसे बुक करें?

वेबसाइट पर बुकिंग फ़ॉर्म भरें या WhatsApp पर यात्रा की जानकारी भेजें। गाड़ी भेजने से पहले किराया कन्फ़र्म किया जाता है।

क्या टोल और पार्किंग अलग से है?

लोकल और एयरपोर्ट ट्रिप में टोल और पार्किंग असल खर्च के हिसाब से बिल में अलग लाइन पर दिखते हैं। कुछ आउटस्टेशन किराये में टोल शामिल होता है - यह बुकिंग से पहले बताया जाता है।

क्या GST बिल मिलता है?

हाँ, हम GST रजिस्टर्ड हैं और हर बिल GST वाला होता है।

यह पेज पढ़ें: English · मराठी